Read in App


• Sun, 20 Jun 2021 9:08 am IST


खेत में पत्थरों के नीचे दबा मिला वृद्धा का शव


पौड़ी-हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र के काफुलधार गांव में एक वृद्धा का शव पत्थरों के नीचे दबा मिला। महिला घर में अकेली रहती थी। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार को हिंडोलाखाल पुलिस को रौड़धार क्षेत्र के काफुलधार गांव में एक बुजुर्ग महिला का शव घर से 25 मीटर दूर खेत में पत्थरों के नीचे दबा होने की सूचना मिली। तुरंत थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुुंचे। उन्होंने बताया कि महिला के शव के ऊपर पत्थरों का ढेर था। महिला की पहचान भामा देवी (75) पत्नी स्व. कलम सिंह के रूप में हुई है। महिला घर में अकेली रहती थी।