Read in App


• Fri, 2 Aug 2024 4:12 pm IST

खेल

प्रिसीजन राउंड के बाद तीसरे स्थान पर मनु भाकर, ईशा सिंह फिलहाल 10वें स्थान पर


भारतीय जूडो खिलाड़ी तूलिका मान पेरिस ओलंपिक की महिलाओं की 78 किग्रा से अधिक स्पर्धा के पहले दौर में शुक्रवार को यहां लंदन ओलंपिक की चैंपियन क्यूबा की इडेलिस ओर्टिज के खिलाफ शिकस्त के साथ बाहर हो गईं।प्रिसीजन राउंड में मनु भाकर ने 10-10 शॉट की तीन सीरीज में 97, 98 और 99 के स्कोर के साथ कुल 294 का स्कोर बनाया। वह फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, भारत की एक और शूटर ईशा सिंह 291 के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर हैं। प्रिसीजन राउंड के बाद रैपिड राउंड खेला जाएगा। इनमें तीन सीरीज का खेल होगा।भारत की दो स्टार शूटर ईशा सिंह और मनु भाकर आज महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में उतरी हैं। ईशा प्रिसीजन राउंड के बाद 291 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। इस स्पर्धा में दो राउंड में तीन सीरीज में 10-10 शॉट लगाने होते हैं। शीर्ष स्कोर करने वाली आठ एथलीट्स फाइनल के लिए क्वालिफाई करती हैं। ईशा ने प्रिसीजन में पहली सीरीज में 100 में से 95, दूसरी सीरज में 100 में 96 और तीसरी सीरीज में 100 में से 100 स्कोर किया। फिलहाल सिंगापुर की तेह जियू होंग 293 के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं, हंगरी की फैबियन सारा राहेल 291 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। फैबियन ने ईशा से ज्यादा एक्स शॉट लगाए हैं। यानी परफेक्ट 10 स्कोर किया है। मनु भाकर ने अब तक शूटिंग शुरू नहीं की है। उन पर सभी की नजरें होंगी।