Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 31 Jan 2023 7:00 pm IST

नेशनल

पहले चलती फ्लाइट में उतारे कपड़े, फिर क्रू मेंबर के साथ की बदसलूकी, इटली निवासी महिला गिरफ्तार...


अबु धाबी से मुंबई आ रही विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट यूके-256 में अजीब वाक्या हुआ। यहां इटली निवासी एक महिला ने कपड़े उतार दिए और इधर-उधर घूमने लगी। 

जानकारी के मुताबिक, इटली की महिला अपनी सीट से उठी और उसने अपने कपड़े उतारकर इधर-उधर घूमना शुरु कर दिया। और जब क्रू मेंबर्स ने महिला को ऐसा करने से रोका तो वो बदसलूकी की और हाथापाई पर भी उतारू हो गई। जिसके बाद मुंबई में फ्लाइट लैंड होते ही क्रू मेंबर की शिकायत पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, इटली निवासी महिला पाओला पेरुशियो नशे में थी। फिलहाल, आरोपी महिला के खिलाफ जांच पूरी करने के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी गई है, और उसपर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाकर जमानत पर रिहा कर दिया गया है।