Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 23 Aug 2021 8:14 am IST


कांग्रेस नेता ने जाना गुलदार से घायल महिला का हाल


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट ने तहसील चौबट्टाखाल के ग्राम घरतोली तल्ला पहुंच गुलदार के हमले में घायल महिला का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल क्षेत्र में लगातार गुलदार सहित अन्य जंगली जानवरों के हमलों की घटनाओं पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं है। तहसील चौबट्टाखाल के ग्राम घरतोली तल्ला देवराजखाल में शनिवार रात आठ बजे रचना देवी पत्नी रूपचंद गुलदार के हमले में घायल हो गई थी। घायल महिला को परिजन व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल ले गए। रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य बिष्ट ने गांव पहुंचकर घायल महिला का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल में गुलदार इससे पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस एकेश्वर महेंद्र रावत, पोखडा अरुणोदय बिष्ट, ग्राम प्रधान घरतोली नवीन चंद, विजेंद्र रावत, रतन सिंह, वेदपाल सिंह गुड्डू देवराज, चैन सिंह रावत, विकास रावत आदि मौजूद रहे।