नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अब झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस महाराष्ट्र के नए गवर्नर बनाए गए हैं। इनके अलावा 12 राज्यों में राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले गए हैं।
बता दें कि बीते साल नवंबर में भगत सिंह कोश्यारी ने केंद्रीय
गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की
थी। राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू ने दो राज्यपालों का इस्तीफा मंजूर किया है, जिनमें भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उप-राज्यपाल
राधाकृष्ण माथुर का नाम शामिल है।
इन राज्यों में बदले गए राज्यपाल और उप-राज्यपाल
अरुणाचल प्रदेश- लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक बने राज्यपाल
सिक्किम- यूपी विधानसभा परिषद के सदस्य लक्ष्मण प्रसाद आचार्य बने राज्यपाल
झारखंड- तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष
सीपी राधाकृष्णन बने राज्यपाल
असम- बीजेपी वर्किंग कमेटी के
सदस्य गुलाब चंद कटारिया बने राज्यपाल
हिमाचल प्रदेश- भाजपा नेता शिव प्रताप
शुक्ला बने राज्यपाल
लद्दाख- अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ. बीडी
मिश्रा बने उप-राज्यपाल
आंध्र प्रदेश- सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नजीर बने
राज्यपाल
नगालैंड- मणिपुर के राज्यपाल एलए गणेशन बने राज्यपाल
मेघालय- बिहार के राज्यपाल फागू चौहान बने राज्यपाल
बिहार- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर बने
राज्यपाल
छत्तीसगढ़- आंध्रप्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन बने राज्यपाल
मणिपुर- छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके बनीं राज्यपाल
नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव
जिन 13 राज्यों में राज्यपाल बदले गए हैं, उनमें से नौ राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं।
इनमें पूर्वोत्तर के चार राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय और मिजोरम में
चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, हिंदी बेल्ट के तीन बड़े राज्य राजस्थाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में
नवंबर में चुनाव होने हैं। दक्षिण के तेलंगाना और कर्नाटक में भी इसी साल चुनाव हैं।
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से अलग करके केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) बनाए गए लद्दाख में उप राज्यपाल (एलजी) की नियुक्ति की
गई है।