Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 2 May 2023 4:57 pm IST

मनोरंजन

बंपर भर्ती: 8000 से ज्यादा पदों के लिए जल्द शुरू होगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, आप भी कर सकते हैं अप्लाई


मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए  नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर 18 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट एक जून 2023 निर्धारित की गई है। वहीं अभ्यर्थी आवेदन पत्र में 6 जून तक सुधार कर सकेंगे। एचएसटीईटी 2023 का आयोजन 2 अगस्त को सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक किया जायेगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 8720 पदों को भरा जायेगा।

ये वैकेंसी डिटेल 

अंग्रेजी: 1763
गणित: 1362
रसायन विज्ञान: 781
भौतिकी: 777
जीव विज्ञान: 755
कृषि: 569
वाणिज्य: 514
हिंदी: 509
संस्कृतः 508
इतिहास: 304
अर्थशास्त्र: 287
राजनीति विज्ञान: 284
भूगोल: 149
समाजशास्त्र: 88
उर्दू : 42
गृह विज्ञान: 28

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को   500 रुपये का शुल्क देना होगा जबकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स लिए आवेदन शुल्क 250 तय किया गया है।

इन तारीखों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तारीख: 18 मई 2023
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 1 जून 2023
संशोधन करने की तारीख 18 मई 2023
आवेदन पत्र में सुधार करने की आखिरी तारीख: 6 जून 2023
परीक्षा की डेट 2 अगस्त 2023