Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 22 Sep 2021 3:16 pm IST

जन-समस्या

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने तीन दिन के कार्य बहिष्कार का किया एलान


उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन का आगाज कर दिया है। मोर्चा के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर गेट मीटिंग करते हुए प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को राकेश शर्मा के नेतृत्व में विद्युत अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने विद्युत वितरण खंड परिसर में गेट मीटिंग की गई। इस मौके पर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया गया। मोर्चा के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आंदोलन सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता दिखाने को कहा गया। कर्मचारियों द्वारा तीन दिन के कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। कार्य बहिष्कार के दौरान विद्युत बिल काउंटर एवं कार्यालयों में समस्त कार्य बंद रहेंगे।