Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 5 Oct 2022 8:00 pm IST

नेशनल

भारतीय मूल के यूक्रेनी डॉक्टर ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, बचा लें मेरे जगुआर और पैंथर की जान...


रूस-यूक्रेन युद्ध से पूरी दुनिया परेशानी झेल रही है। भारत से भी बड़ी संख्या में वहां लोग फंसे। जिन्हें सबकुछ वहां छोड़कर भागना पड़ा।

इसी बीच आंध्र प्रदेश निवासी भारतीय मूल के डॉक्टर गिरिकुमार पाटिल ने पीएम मोदी से दो जानवरों की जान बचाने की गुहार लगाई है। गिरि ने बताया कि, जिस अस्पताल में बतौर हड्डी रोग चिकित्सक के रूप में तैनात थे, वह युद्ध शुरू होते ही बंद हो गया, और कुछ हफ्ते बाद ही मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। उन्होंने तो यूक्रेन छोड़ दिया लेकिन उनके दो पालतू जानवर जगुआर और पैंथर वहीं रह गए।  

उन्होंने पीएम मोदी से गुहार लगाते हुए कहा कि वे किसी भी तरह जगुआर और पैंथर को भारत मंगवाकर भले ही उन्हें आंध्र प्रदेश, हैदराबाद या अन्य किसी चिड़ियाघर में रखवा दें। उनकी जान बचनी चाहिए, भले ही दोनों उनसे दूर रहे।

दरअसल, गिरिकुमार पाटिल पूर्वी यूक्रेन में लुहांस्क के कस्बे स्वावतोव में रहते थे। उनका कहना है कि, दोनों ही उनके बच्चे हैं। युद्ध के दौरान हालात खराब हैं, इस बीच उनके दोनों बच्चे के वहां फंसे हुए है। गिरिकुमार ने बताया कि 24 महीने का एक मेल जगुआर और 14 महीने की फीमेल ब्लैक पैंथर है। दोनों को 2020 में यूक्रेन की राजधानी कीव से खरीदा था।