Read in App


• Tue, 8 Jun 2021 11:22 am IST


66 दिन बाद सबसे कम 25 केस, एक भी मौत नहीं, कोविड संक्रमित 117 मरीज भर्ती


नैनीताल-जिले में 66 दिन बाद राहत की खबर आई है। 66 दिनों बाद रविवार को कोविड पॉजिटिव 25 केस आए। 488 की रिपोर्ट का इंतजार है। दूसरी राहत भरी खबर यह रही कि एसटीएच में कोविड से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई।
मार्च 2020 से कोविड ने दस्तक दी थी। 13 सितंबर 2020 को 207, 16 सितंबर 2020 को 217 और 19 सितंबर 2020 को 231 पॉजिटिव केस आए थे। दो नवंबर को 16, आठ नंवबर को 14, 28 नवंबर को 11 और 29 नवंबर को 06 पॉजिटिव केस आए थे। मार्च 2021 से कोविड केस फिर बढ़ने लगे थे। एक अप्रैल 2021 को 49 पॉजिटिव केस आए थे। 11 मई 2021 को सबसे अधिक 1152 केस आए थे। 30 मई को जिले में 59 पॉजिटिव केस आए थे। 66 दिन बाद राहत मिली और रविवार को 25 पॉजिटिव केस आए।