Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 29 Nov 2022 6:30 am IST

मनोरंजन

पहाड़ियों के बीच खड़ी सपना चौधरी की मुस्कराहट देख धड़का फैंस का दिल, Watch Viral Video


हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने डांस मूव्स और ख़ूबसूरती की वजह से लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। फैंस को उनके डांस वीडियो का फैंस बेसब्री से इंतजार रहता है। इन वीडियो में सपना कई बार ऐसे-ऐसे डांस स्टेप्स करती हैं कि जिन्हें देखकर फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं। इस देशी डांसर ने अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिस पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं। वीडियो में सपना पहाड़ियों के बीच खड़े होकर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।
 इस वीडियो को सपना ने जैसे ही शेयर किया। ये मिनटों में वायरल हो गया। फैंस भी इस पर अपना रिएक्शन देने लगे। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपना चौधरी बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच खड़ी मुस्करा रही हैं। सपना को इस तरह से मुस्कुराता देख फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ गईं।  वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपना ने ब्लैक जींस के साथ व्हाइट और ब्लैक कलर के कॉम्बिनेशन का जैकेट पहनी हुई है और बालों को बांध रखा है। सपना के ये लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो के साथ सपना ने कैप्शन में लिखा- 'जो डर गया वो मर गया।'