Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 20 Jun 2022 4:23 pm IST


पिथौरागढ़ से रैली रन फॉर योग शुरू


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला मुख्यालय से रन फॉर योग का शुभारंभ हुआ। जिसके तहत छात्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं और अधिकारियों, कर्मचारियों ने नगर में रैली निकालकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया।

सोमवार को कलक्ट्रेट से रन फॉर योग की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के तहत छात्र, स्वयं सेवी संस्थाओं के लोग व अधिकारियों ने नगर में रैली निकाली जिसे जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा और जिला आयुर्वेदिक अधिकारी चंद्रकला भैसोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बढ़ी संख्या में रैली में शामिल लोगों ने जिले के विभिन्न स्थानों में पहुंचकर अन्य लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन पर देवसिंह मैदान में सभी ने योगाभ्यास किया। उन्होंने योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन कर लोगों को योग से निरोग रहने के तरीके बताए। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सभी का हौसला बढ़ाते हुए कहा जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भव्य रूप में मनाया जा रहा है। आदि कैलाश, ऊं पर्वत, मिलम, खलियाटॉप सहित अन्य ऊंचाई वाले स्थानों से लेकर जिले के सभी कार्यालयों में योगाभ्यास होगा। उन्होंने लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपना सहयोग देने की अपील की।