Read in App

Rajesh Sharma
• Sat, 13 Nov 2021 8:10 pm IST


नगर निगम शहर के समग्र विकास को कृत संकल्प... अनीता शर्मा


 हरिद्वार। मेयर अनिता शर्मा ने पार्षदों की उपस्थिति में ज्वालापुर स्थित ईदगाह के सामने वाली सड़क का मरम्मत कार्य शुरू कराया। फीता काटकर व नारियल फोड़कर सड़क मरम्मत कार्य का उद्घाटन करते हुए अनीता शर्मा ने वार्ड नंबर 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद जफर अब्बासी को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरीके से वार्ड के चैमुखी विकास के लिए पार्षद जफर अब्बासी द्वारा लगातार संघर्ष किया जा रहा है। इसी तरह सभी पार्षदों को अपने वार्ड में जनता के दुख सुख में शामिल होना चाहिए। विकास कार्य को आगे बढ़ाना चाहिए। जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस की सरकार बनने पर विकास की गति को और तेज किया जाएगा। पार्षद जफर अब्बासी ने मेयर अनिता शर्मा व पार्षदों का धन्यवाद करते हुए क्षेत्र के विकास व जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनके प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर राजवीर चैहान, यशवंत सैनी, वार्ड अध्यक्ष नूर आलम, इरफान अंसारी, हाजी नईम कुरैशी, सफी खान, सोहेल कुरेशी, इसरार सलमानी, तहसीन अंसारी, सद्दीक गाड़ा, शहजाद गौड़, रियाज अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, मेयर प्रतिनिधि गयूर भाई, नवाज अब्बासी, नौशाद अब्बासी, मास्टर मतीन अंसारी आदि मौजूद रहे।