Read in App


• Mon, 21 Jun 2021 11:51 am IST


ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल बिजली आपूर्ति से ग्रामीण हुए बेहाल


अल्मोड़ा-कोसी नदी से 12 घंटे बाद पंपिंग शुरू होने के बाद जल संस्थान ने शनिवार को शहर में पानी की आपूर्ति की। हालांकि मोहल्लों में पानी खुलने का समय अनिश्चित रहा। पानी आपूर्ति होने से लोगों को राहत मिली। लगातार हो रही बारिश से कोसी नदी का जल स्तर इन दिनों काफी बढ़ गया है। नदी का पानी गंदा होने और गाद आने से जल संस्थान को शुक्रवार सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक पंप बंद करने पड़े थे। इस कारण शुक्रवार को शहर की करीब दो तिहाई आबादी को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी थी। शुक्रवार रात नदी का पानी साफ होने पर रात्रि 10 बजे से जल संस्थान ने कोसी से शहर को पानी की पंपिंग शुरू की।