Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 24 Nov 2022 9:31 am IST

मनोरंजन

Sonakshi Sinha ने किया साउथ का रुख, इस एक्टर के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन


बॉलीवुड की बोल्ड और खूबसूरत अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों काफी चर्चा में है। खबर है कि दबंग गर्ल सोनाक्षी जल्द ही टॉलीवुड यानी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं।
खबरों में कहा जा रहा है कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक अनिल रविपुडी सोनाक्षी सिन्हा को अपनी फिल्म साइन करने जा रहे हैं। इसके लिए अनिल रविपुडी हाल ही में मुंबई आये थे और उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म की स्क्रिप्ट भी दिखाई थी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और साउथ के हिट स्टार नंदमुरी बालकृष्णन को एक साथ बड़े परदे पर देखना दर्शकों के लिए एक अलग ही अनुभव होगा। बता दें कि अनिल रविपुडी कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। वहीं इस फिल्म के साथ वह बालकृष्ण के फैन्स को भी इम्प्रेस करने की कोशिश करने वाले हैं।
बात करें सोनाक्षी कि वर्कफ्रंट की तो उन्हें आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'डबल एक्सएल' में देखा गया था। फिल्म में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी लीड रोल  में नजर आईं थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में भी दिखाई देने वाली हैं।