Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 14 Oct 2021 8:30 am IST


भारत और ब्रिटेन का संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास रानीखेत में शुरू


अल्मोड़ा : दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत और यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड) के बीच कंपनी स्तरीय संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास 'अजेय वॉरियर' चौबटिया में शुरू हो गया है। इस छठे संस्करण में दोनों देशों के जांबाजों ने विषम भौगोलिक हालात में सैन्य ऑपरेशन, अत्याधुनिक हथियारों का संचालन, युद्ध की युक्ति व तकनीक का साझा प्रदर्शन किया। वहीं अब तक ऑपरेशन के अनुभव और रणकौशल की शैली का आदान प्रदान भी किया। संयुक्त युद्ध अभ्यास को सामरिक रिश्तों की मजबूती व आतंकवाद की वैश्विक चुनौती से निपटने की दिशा में खासा अहम माना जा रहा है। 

चौबटिया के घने जंगलात व दुरूह पहाडिय़ों के बीच बुधवार को भारत व यूनाइटेड किंगडम की कंपनी स्तरीय सेनाओं ने संयुक्त सैन्य अभ्यास में रणकौशल का प्रदर्शन किया। 'अजेय वॉरियर' के छठा संस्करण में भारतीय सेना की एक इंफेंट्री कंपनी व यूनाइटेड किंगडम सेना की भी इतनी ही फौज ने अपने-अपने देशों में विभिन्न सैन्य अभियानों एवं गतिविधियों के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा किया।