Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Jun 2022 4:25 pm IST


कैंची धाम के पास पालिका ने कूड़ेदान लगाए


नगर पालिका ने गुरुवार को कैंची धाम के पास 15 जून स्थापना दिवस के लिए कूड़ेदान लगाए। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया स्थापना दिवस पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचते हैं। मंदिर के आसपास सफाई रहे इसके लिए कूड़ेदान लगाए गए हैं। शुक्रवार को भी कैंची धाम सफाई अभियान चलाया जाएगा। यहां होने वाले कूड़े का निस्तारण भी पालिका ही करेगी। यहां प्रधान पंकज निगलटिया, शिशु पाल, राकेश वाल्मीकि, दीपक, रोहित, कामली, दीपक, रोहित रहे।