Read in App


• Sat, 4 May 2024 4:06 pm IST


जाग उठा पहाड़ ने फूंका जल संस्थान का पुतला


पिथौरागढ़। लोगों को जरूरत का पानी नहीं मिलने और सार्वजनिक स्टैंड पोस्टों को हटाने के विरोध में जाग उठा पहाड़ ने जल संस्थान का पुतला फूंका। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।शुक्रवार को जाग उठा पहाड़ के संयाेजक गोपू महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान के गेट पर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इस अवसर पर संयोजक महर ने कहा कि गर्मी के मौसम में पिथौरागढ़ नगर की जनता को जरूरत का आधा पानी भी नहीं मिल रहा है। जल संस्थान ने कई स्थानों पर लगे सार्वजनिक स्टैंड पोस्टों को हटा दिया है। उन्होंने अधिकारियों पर जनता को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। कहा कि स्टैंड पोस्ट बंद होने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर नगर की जनता को साथ लेकर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी। पुतला फूंकने वालों में करणी अधिकारी, भूपेश जोशी, दीपक भट्ट आदि शामिल थे।