Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 29 Aug 2021 9:26 am IST


सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन घायल


शनिवार को करन सिंह (19) पुत्र मोहन सिंह अपने बहन भावना (21) के साथ गंगोलीहाट से अपने घर बटकतोली जा रहा था। घर पहुंचने से आधा किमी पहले बाइक अनियंत्रित होकर 300 मीटर खाई में जा गिरा। करन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन भावना सड़क पर ही छिटक गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतक करन सिंह को खाई से निकला। पुलिस ने बताया कि उसके शरीर के तमाम अंगों में चोट आई और शरीर के कई हिस्सों की हड्डियां टूट गई हैं। करन जीआईसी में कक्षा 12 का छात्र है, जबकि उसकी बहन भावना राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।