Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 30 Aug 2021 8:47 am IST


रेल मार्ग निर्माण संघर्ष् समिति ने दी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी


बागेश्वर। बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन के निर्माण की मांग के लिए रेल निर्माण संघर्ष समिति ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। समिति के सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अंग्रेजी शासनकाल में प्रस्तावित रेल मार्ग के निर्माण के लिए जल्द बजट आवंटन करने की मांग की। निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी।