Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 4 Jan 2023 1:08 pm IST

जन-समस्या

कोहरे के कहर से यात्री परेशान: कई फ्लाइट रद्द, ट्रेन और बसें भी चल रहीं लेट


लखनऊ: एयरपोर्ट और रेलवे प्रशासन के दावों के साथ भी पैसेंजर्स की परेशानी कम नहीं हो रही है। कोहरे के कारण फ्लाइट और ट्रेन रद्द होने के साथ-साथ लेट होने का सिलसिला भी जारी है। हालात यह है कि दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को निरस्‍त कर दी गई है, जबकि चारबाग रेलवे स्टेशन पर 25 ट्रेन एक से लेकर 10 घंटे तक लेट रहीं।

कोहरे के कारण कई फ्लाइट रद्द

दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो 6E 2376 निरस्‍त

लखनऊ से गुवाहाटी जाने वाले इंडिगो 6E 146 निरस्‍त

लखनऊ से रियाद जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट निरस्‍त

लखनऊ से दुबई जाने वाली फ्लाई दुबई FZ 444 निरस्‍त

लखनऊ से रियाद जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट निरस्‍त

लखनऊ से चंडीगढ़ इंडिगो 6E 6552 निरस्‍त

लखनऊ से पंतनगर इंडिगो फ़्लाइट ATR 6E 7322 निरस्‍त

लखनऊ से दिल्ली इंडिगो 6E 5072 निरस्‍त

इनकी उड़ानें देरी से

गोवा-लखनऊ इंडिगो की उड़ान दो घंटे

गुवाहाटी-लखनऊ इंडिगो की उड़ान 2:35 घंटे

जयपुर-लखनऊ इंडिगो की उड़ान 4:11 घंटे

दिल्ली-लखनऊ एयर एशिया की उड़ान 91 मिनट

रांची लखनऊ 67 मिनट

मुंबई लखनऊ अकासा एयर की उड़ान 48 मिनट

चंडीगढ़-लखनऊ इंडिगो की उड़ान 6ई-146 समय से 2:50 घंटे

रियाद से आने वाली फ्लाईनस की उड़ान पांच घंटे

इंदौर-लखनऊ इंडिगो की उड़ान 2:48 घंटे

दुबई-लखनऊ 1:44 घंटे

जेद्दा लखनऊ सऊदिया की उड़ान 47 मिनट

लखनऊ-दुबई जाने वाली फ्लाइट 110 मिनट लेट से रवाना हुईं।

बस के यात्रियों पर भी असर

कोहरे के कारण रात को बसों का संचालन नहीं करने से परिवहन निगम प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक लगभग 3000 बसों का संचालन नहीं हुआ है, जिस कारण लगभग तीन लाख से अधिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी है। इस कारण विभाग को भी लगभग दो करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बता दें कि 18 दिसंबर को आदेश जारी किया गया था कि कोहरे में बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। रात्रिकालीन सेवाओं की आय में लगभग 60 प्रतिशत की गिरावट आई है।

तीन घंटे से ज्यादा लेट रहीं ये प्रमुख ट्रेन

ट्रेन नबर व नाम                लेट (घंटे में)

12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस           9:30

09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल    8:30

22356 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस           8    

13308 गंगा सतलुज               6:30

14208 पद्मावत                  3:45

14512 नौचंदी                    3:30

15716 गरीब नवाज               3:15