Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 17 Aug 2021 9:38 am IST


देश में पहली बार उत्तराखंड के जंगलों में मिली आर्किड की दुर्लभ प्रजाति


देहरादून। जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड के जंगलों में एक बार फिर आर्किड की दुर्लभ प्रजाति मिली है। 'सिफलान्थेरा इरेक्टा वर आब्लिांसओिलाटा' नामक आर्किड की इस प्रजाति को वन विभाग की अनुसंधान विंग ने चमोली जिले के मंडल क्षेत्र में बांज-बुरांस के जंगलों में खोजा। देश में पहली बार यह आर्किड प्रजाति पाई गई है। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बीएसआइ) ने भी इसे आधिकारिक तौर पर मान्यता देते हुए देश की वनस्पतियों की सूची में शामिल कर लिया है। वन विभाग की अनुसंधान विंग मंडल क्षेत्र में आर्किड संरक्षण में जुटी हुई है।

हाल में ही मंडल की खल्ला वन पंचायत में स्थापित उत्तर भारत का पहले आर्किड संरक्षण केंद्र जनता को समर्पित किया गया था। अनुसंधान विंग ने यहां आर्किड की 70 प्रजातियां संरक्षित की हैं। इसी साल मई में अनुसंधान विंग की टीम में शामिल रेंज आफिसर हरीश नेगी और जूनियर रिसर्च फेलो मनोज सिंह ने मंडल के 1870 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बांज-बुरांस के जंगल से आर्किड की 'सिफलान्थेरा इरेक्टा वर आब्लिांसओिलाटा' प्रजाति खोजी। यह क्षेत्र आर्किड की दृष्टि से बेहद समृद्ध माना जाता है।