Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 7 Aug 2021 12:42 pm IST


ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल को उत्तराखंड सरकार देगी 25 लाख


भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को उत्तराखंड सरकार 25 लाख रुपये देगी। उत्तराखंड सरकार ने वंदना कटारिया को सम्मान राशि के रुप में 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है। बता दें कि वंदना कटारिया हरिद्वार जिले के रोशनाबाद की रहने वाली हैं। वंदना कटारिया भारतीय महिला हॉकी टीम की पहली खिलाड़ी हैं, जिसने ओलंपिक में गोल की हैट्रिक की है।