पौड़ी: शपथग्रहण समारोह के बाद पौड़ी लौटे विधायक राजकुमार पोरी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि प्रदेश में सरकार बन गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में नए चेहरे भी शामिल हुए हैं। पौड़ी जिले को भी कैबिनेट में पूरी तवज्जो मिली। दो मंत्री इसी जिले से बने है। जिसमें श्रीनगर सीट से डा. धन सिंह रावत और चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज को मंत्री बनाया गया है। जिले में दोनों मंत्री रिपीट हुए है। पौड़ी पहुंचने पर गुरुवार को पार्टी दफ्तर में विधायक ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि पौड़ी बस अड्डे का काम शीघ्र पूरा होगा। जबकि सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने का काम शुरू हो गया है।