Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 26 Jul 2022 12:00 pm IST


जीबी पंत संस्थान घुड़दौड़ी में 13 शिक्षको की पदोन्नति अवैध


पौड़ी : जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में 13 शिक्षकों की पदोन्नति को जांच कमेटी ने अवैध पाया है। संस्थान प्रशासन ने 6-7 जनवरी 2022 को गठित चयन समिति की संस्तुति पर 39 शिक्षकों की पदोन्नतियां की थीं। पदोन्नतियों में मानकों का पालन नहीं करने की शिकायत के बाद बीओजी के उपाध्यक्ष व तकनीकी शिक्षा सचिव ने प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। टीम ने जांच के बाद शासन को रिपोर्ट सौंप दी है। संस्थान ने पांच ऐसे शिक्षकों को भी पदोन्नति दी है जिन्हें पूर्व की तिथियों पर पदोन्नत करने के अलावा दो-दो पदोन्नतियां भी एक साथ दी गई हैं। जांच टीम ने मामले में विस्तृत रिपोर्ट उत्तराखंड शासन को सौंप दी है। टीम ने कहा कि संस्थान प्रशासन की ओर से शिक्षकों को पदोन्नतियां/ग्रेड पे प्रदान करने में उत्तराखंड शासन के शासनादेशों, एआईसीटीई व यूजीसी के मानकों का पूर्णत: पालन नहीं किया है।