कमजोर जलविद्युत परियोजनाओं/पावर स्टेशनों के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली के कार्यान्वयन के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने DRDO के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
बताया जा रहा है कि, दोनों संयुक्त रूप से हिमस्खलन, भूस्खलन, ग्लेशियर, हिमनदी झीलों और अन्य भू-खतरों के खिलाफ उपयुक्त शमन उपाय विकसित करने की दिशा में काम करेंगे।