Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 12 Apr 2022 4:57 pm IST

नेशनल

फोटो ट्वीट के बुरे फंसे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गलत फोटो ट्वीट कर बुरे फंस गए हैं. दिग्विजय सिंह ने आज सुबह एक आपत्तिजनक फोटो ट्वीट कर उसे खरगोन की सांप्रदायिक हिंसा से जोड़ दिया. बताया जा रहा है कि ट्वीट किया फोटो बिहार का है जिसमें कुछ उपद्रवी मस्जिद पर झंडा फहराने की कोशिश कर रहे हैं.
इसके बाद इस फोटो पर सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और बाद में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आपत्ति जताई. शिवराज ने कहा दिग्विजय जी ने एक धार्मिक स्थल पर युवक द्वारा भगवा झंडा फहराने का फोटो सहित ट्वीट किया है, वह मध्यप्रदेश का नहीं है. दिग्विजय सिंह का यह ट्वीट प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र है और प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.