Read in App


• Sun, 28 Mar 2021 9:36 am IST


विधायक आदेश चौहान ने भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का किया स्वागत


हरिद्वार। बहादराबाद भाजपा युवा मोर्चा मण्डल की नई टीम का विधायक आदेश चौहान ने अपने कैम्प कार्यालय पर फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत करते हुए कहा कि नई टीम के सोशल मीडिया प्रभारी मनोज चौहान समेत सभी ऊर्जावान पदाधिकारी भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे। रानीपुर विधान सभा के बहादराबाद मण्डल के नव नियुक्त युवा मोर्चे के पदाधिकारियों का विधायक आदेश चैहान ने अपने कैम्प कार्यालय पर भव्य स्वागत किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई देते हुए विधायक आदेश चैहान ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का एक मजबूत स्तम्भ है। युवा मोर्चा पार्टी में सबसे आगे की पंक्ति में रहकर काम करने वाला मोर्चा है।
युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बिंदर पाल ने विधायक आदेश चौहान का आभार व्यक्त करते हुए पूरी टीम के साथ मिलजुल कर काम करने ओर पार्टी को ओर मजबूत करने का संकल्प लिया। सोशल मीडिया प्रभारी मनोज चैहान ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने का काम करेंगे। रानीपुर विधायक आदेश चौहान हमेशा ही जनता की समस्याओं को हल करने में अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। पार्टी द्वारा भी उन्हें समय समय पर मुख्य जिम्मेदारी दी जाती रही हैं।
मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने कहा कि विधायक आदेश चैहान की कार्यशैली से रानीपुर जनता की विधानसभा की जनता खुश है। उनके द्वारा पूरे विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में सेवा का माध्यम अवश्य होना चाहिए। बिजली, पानी, सड़कें आदि की सुविधाएं जनता को उपलब्ध करायी जा रही हैं।
इस मोके पर उपाध्यक्ष चेतन चौहान, सुनील पाल, मंत्री गोपी चैहान, पवन, रविन्द्र, कोषाध्यक्ष सचिन चैहान, महामंत्री नवजोत वालिया, मीडिया प्रभारी राकेश पाल, सह मीडिया प्रभारी सुमित पाल, करण अरोड़ा, नीटू पाल, विनय चैहान, सन्दीप कुमार, हेमन्त धीमान, पारस शर्मा, कुनाल पाल, जतिन राणा, सन्दीप कश्यप, मण्डल महामंत्री चमन चौहान, पार्षद विपिन शर्मा, सभासद विपिन चैहान, मीडिया प्रभारी शोबित चौहान, करन वर्मा, करन शर्मा, आयुष पराशर, आदर्श, कुलदीप, अभिलाष वालिया आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।