Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 7 Jan 2022 7:30 am IST


उत्‍तराखंड: पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक का भाजपाइयों ने किया विरोध


गढ़वाल मंडल में प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में हुई भारी चूक के विरोध में भाजपाइयों ने विभिन्न जगहों पर पंजाब सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने इस लापरवाही पर पंजाब सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की।

नई टिहरी : नई टिहरी हनुमान चौक में भाजपा कार्यकत्र्ता एकत्रित हुए। भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के काफिले में जानबूझकर बाधा डाली गई। पुतला फूंकने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, वरिष्ठ भाजपा नेता खेम ङ्क्षसह चौहान, डा. प्रमोद उनियाल, परमवीर पंवार, शीशराम थपलियाल, भूपेंद्र चौहान, दर्शनलाल आर्य, रघुवीर सजवाण, बुद्धि सिंह शामिल थे।