Read in App


• Wed, 24 Jan 2024 4:27 pm IST


जल निगम और संस्थान के कर्मचारियों का आंदोलन जारी


चंपावत/लोहाघाट। जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों और कर्मियों का जल निगम कार्यालय में धरना-प्रर्दशन दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को जल निगम कार्यालय में पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष यमन बिष्ट की अध्यक्षता में अधिकारियों और कर्मचारी ने विभिन्न मांगों को लेकर दूसरे दिन भी धरना दिया। इस दौरान नीरज धामी, व्रज मोहन जोशी, राजेंद्र बिष्ट, शालिनी देव, दीपा मुरारी, रवींद्र सामंत, किशोर नाथ, हिमांशु ओली आदि कर्मचारी मौजूद रहे।इधर लोहाघाट में भी पेयजल निगम और जल संस्थान के कार्य एडीबी को दिए जाने के विरोध में विभागीय कर्मचारियों और पेंशनर्स ने दूसरे चरण में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने पेयजल निगम और जल संस्थान की ओर से किए जाने वाले पेयजल व्यवस्था आदि के कार्य एडीबी को दे दिए हैं। इससे उनके हितों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने सरकार से जल निगम और जल संस्थान का एकीकरण कर राजकीय करण करने की मांग उठाई।