Read in App


• Fri, 16 Apr 2021 6:43 pm IST


श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी निकाली


टिहरी- जौनपुर ब्लॉक के ग्राम डिगोन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी निकाली गई। हर्षोल्लास और भजन-कीर्तन के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथा वक्ता आचार्य महावीर प्रसाद ने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म, अनाचार बढ़ने लगता है तब-तब पृथ्वी पर भगवान विविध रूपों में अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों का नामकरण भगवान के नाम से करना चाहिए, क्योंकि कलयुग में केवल भगवत नाम का जाप करने से ही मनुष्य का कल्याण हो सकता है। इस मौके पर कथा यजमान मनवीर सिंह पंवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता रावत, वीरेंद्र रावत, जयपाल सिंह, पूर्व प्रधान सुमेर चंद पंवार, श्याम सिंह असवाल, जीत सिंह रावत, रघुवीर सिंह पंवार, राजेश गौड़, बचन सिंह राणा और त्रिलोक सिंह आदि उपस्थित रहे।