बागेश्वर: जिला मुख्यालय अब जाम का पर्याय बन गया है। पार्किंग नहीं होने तथा सड़क संकरी होने के कारण पल-पल जाम लगना आम हो गया है। सरयू पुल से लेकर गोमती पुल तक लगातार जाम लग रहा है। सोमवार को सुबह दस से 11 बजे तक कई बार जाम लगा। बीच बाजार में पेट्रोल पंप होने के कारण भी जाम अधिक लग रहा है। हालांकि हर चौराहे पर यातायात पुलिस मौजूद है। पुलिस के चलते ही जाम खुल भी पा रहा है।