Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 6 Mar 2022 7:00 am IST


दिल्‍ली में मुख्‍यमंत्री धामी ने यूक्रेन से लौटे उत्तराखंड के बच्चों से की भेंट


दिल्ली में शनिवार को उत्तराखंड सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन से लौटे हुए उत्तराखंड के बच्चों से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से यूक्रेन में और फंसे उत्तराखंड के विद्यार्थियों के संबंध में जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि दिल्ली एवं मुंबई में राज्य की ओर से यूक्रेन से आने वाले उत्तराखंडवासियों के लिए समन्वय केंद्र बनाया गया है। सभी आगंतुकों के लिए ठहरने एवं खाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही दिल्ली से अपने गंतव्य तक लाने की व्यवस्था राज्य की ओर से की गई है। इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त पर स्थानिक आयुक्त डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, उत्तराखंड सदन के मुख्य व्यवस्थाधिकारी रंजन मिश्रा उपस्थित थे।