Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 29 Nov 2022 6:00 am IST


हनुमान जी की कृपा से आज इन राशियों को मिलेगी धन-संपत्ति, इन्हें रहना होगा सतर्क, पढ़िए अपना राशिफल


ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रह-नक्षत्रों के चाल पर ही राशिफल ही आंकलन किया जाता है। आज 29 नवंबर मंगलवार को मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है। तो चलिए जानते हैं कि आज मंगलवार 29 नवंबर को कैसा रहेगा आपका राशिफल।
मेष
आज आप खुद के बारे में ज्यादा सोचेंगे। इस दौरान तनाव के चलते कुछ विवाद होने की भी संभावना है। वैवाहिक जीवन में कुछ विवाद के दौरान अच्छा रहेगा कि आप खुद को शांत रखें।
वृषभ
घर में प्रेम बना रहेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना होगा। किसी भी कार्य के लिए घर से निकलने के पूर्व अपनी माता का आशीर्वाद अवश्य लें। व्यय पर नियंत्रण रखें।
मिथुन
तनाव रहेगा। लेकिन, जीवन साथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। कार्य समय पर पूरा कर सकेंगे। शत्रु आपके खिलाफ षडयंत्र रच सकते हैं।
कर्क
जीवन साथी के साथ जबरदस्त तनाव हो सकता है। उचित होगा मन को शांत रखकर कहीं बाहर अकेले घूमने निकल जाएं। लोहे से बनी चीजों से व उंचाई से सावधान रहें। सड़क पर चलते समय सतर्कता रखें।
सिंह
भाई-बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे। पराक्रम से आय में इजाफा होगा। पुराने विशेष कार्यों का रिजल्ट आपके सामने होगा। परिवार में शांति बनाए रखें।
कन्या
जीवनसाथी के साथ सुकून का समय व्यतित करेंगे। शत्रुओं से सतर्क रहें। आय में इजाफे की संभावना है। हर कार्य आराम से बिना परेशानी के पूर्ण होगा।
तुला
तनाव के साथ दिन की शुरुआत हो सकती है। कार्यालय व समाज में मान सम्मान या कुछ पुरुस्कार मिल सकता है। शत्रुओं का दमन करने में सक्षम रहेंगे।
वृश्चिक
दिन की शुरुआत आलस से भरी होगी। परिवार में तनाव के बीच आय के नए साधन मिल सकते हैं। कार्यालय में आपके अधीनस्थ और आपके वरिष्ठ आपका सम्मान करेंगे।
धनु
आय में इजाफे की संभावना के बीच कॅरियर में प्रमोशन की संभावना है। कार्यालय में कार्य का अतिरिक्त दबाव तो रहेगा लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। परिजनों से भेंट संभव है।
मकर
अत्यंत समझदारी से कार्य नहीं लिया तो घर आज रणक्षेत्र बन सकता है। आय के नए स्त्रोत मिलने की संभावना के बीच कार्यक्षेत्र में विशेष सम्मान की प्राप्ति संभव है।
कुंभ
मां का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। अत्यधिक मेहनत करनी होगी। समय के साथ आपकी मेहनत का फल भी प्राप्त होगा। घरेलू जीवन में तनाव रहेगा।
मीन
सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। कार्य समय पर पूरा करने में सक्षम रहेंगे। लेकिन विरोधियों के चलते आपके अच्छे काम को भी कुछ लोग गलत ठहराने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।