Read in App


• Fri, 23 Jul 2021 1:59 pm IST


अफवाह फैलाकर कांग्रेस तलाश रही राजनीतिक जमीन- मदन कौशिक


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पेगासस मामले में कांग्रेस के राजभवन कूच को राजनीतिक कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अक्सर भाजपा और देश को बदनाम करने के लिए फर्जी मुद्दे लेकर आती है। अपनी नकारात्मकता के कारण कांग्रेस जनता का विश्वास खो रही है। उन्होंने कहा कि राजभवन कूच उसकी राजनीतिक नौटंकी है। पेगासस के जरिये फैलाया जा रहा दुष्प्रचार निराधार और बेबुनियाद है।