Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 4 Sep 2022 7:30 am IST


किच्छा में दोस्त की पगड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया यूपी के उन्नाव का युवक


रामेश्वरपुर में युवक ने अपने दोस्त की पगड़ी का फंदा बना कर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है अौर मृतक के स्वजनों से पूछताछ कर रही है। मृतक मनीष की डेढ माह बाद शादी होनी थी, जिसके चलते वह अपना घर बनवा रहा था।

केवीपुरम रामेश्वरपुर लालपुर निवासी मनीष तिवारी आयु 32 वर्ष पुत्र विशम्बर दयाल तिवारी महेंद्रा एंड महेंद्रा लालपुर में पिछले 10 वर्ष से काम कर रहा था। वह मूल रूप से ग्राम पुरोना थाना बारा जनपद उन्नाव उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।