Read in App

Rajesh Sharma
• Sat, 6 Nov 2021 2:49 am IST


भाजपा नेताओं ने किया श्री महंत रवींद्र पुरी का स्वागत


हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज का भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान और अन्य पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज हमेशा समाज सेवा के लिए समर्पित रहते हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद संतों की सर्वाेच्च संस्था है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के अध्यक्ष बनने से अखाड़ा परिषद और मजबूत प्रदान होगी। उन्होंने श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में समस्त संत समाज का मार्गदर्शन होगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने सभी को गोवर्धन पूजा और भैयादूज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली, गोवर्धन और भैयादूज का त्यौहार उल्लास और उमंग का पर्व है। रोशनी के इस पर्व से सभी का जीवन खुशहाल हो। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान, राजीव भट्ट, मनोज मंत्री, मास्टर सतीश शर्मा, दीपक उप्रेती, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी आदि उपस्थित रहे।