Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 9 Jan 2022 8:00 am IST


भाजपा विधायक धन सिंह नेगी ने इन दो बड़े नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप


नई टिहरी। भाजपा विधायक धन सिंह नेगी ने टिहरी से विधायक रहे दो नेताओं किशोर उपाध्याय और दिनेश धनै पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने अकूत संपत्ति अर्जित की, लेकिन टिहरी में विकास नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि पांच साल बनाम 15 साल के लिए वे दोनों नेताओं को चुनौती देते हैं कि अपने विकास कार्यों को सामने रखें।

विधायक धन सिंह नेगी ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान किशोर उपाध्याय और दिनेश धनै को चुनौती देते हुए कहा कि उन्होंने क्या विकास कार्य किए, इसको सामने रखें। धन सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाई को संपत्ति मामले में गिरफ्तार भी किया गया और उनके संबंधियों के खिलाफ पुलिस का लुकआउट नोटिस भी जारी हुआ।