Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 10 Sep 2022 3:33 pm IST


पुलिस का नशामुक्त बागेश्वर बनाने का अभियान जारी


बागेश्वर : जिले में पुलिस का नशामुक्त बागेश्वर बनाने का अभियान जारी है। इसी क्रम में रीमा चौकी पुलिस ने सनेती, बाफिलागांव तथा बैकोड़ी गांव में अभियान चलाया। इस दौरान आठ नाली खेत में उगी भांग को नष्ट किया। चौकी प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।