Read in App


• Sat, 20 Jul 2024 4:27 pm IST


व्यापारी पंत के निधन पर व्यापार संघ ने दी श्रद्धांजलि


बेरीनाग। स्थानीय व्यापारी गिरीश पंत के निधन पर व्यापार संघ व विभिन्न संगठनों ने शोक प्रकट किया। शनिवार को उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिवंगत पंत पिछले 30 सालों से नगर के पुराना बाजार में व्यापार करते थे। उनकी असामयिक निधन से उनकी पत्नी व चार बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि व्यापार संघ उनकी बड़ी पुत्री के अध्ययन का पूरा खर्चा वहन करेगा। इस दौरान पंकज कार्की, प्रकाश बोरा, विनोद पाठक, हर्षित पंत, ख्याती पंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।