Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Jul 2022 12:00 pm IST

नेशनल

दिल्ली-यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल


भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

मौसम विभाग की माने तो आज (गुरुवार) को दिल्ली में आज से अगले 3 दिन तक बादल छाए रहेंगे। यहीं नहीं यहां बारिश भी होने की संभावना है। इसी के साथ दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

वहीं यूपी में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि, राज्य में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल से लेकर उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, सिक्कम, असम, ओडिशा में भी हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है।

इधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की माने तो महाराष्ट्र, गुजरात में अगले दो दिनों तक बारिश होगी। इसके साथ ही इन राज्यों में बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।