Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 22 Aug 2021 3:12 pm IST


तालिबान के आतंक के साए से निकलते ही खिले डरे हुए चेहरे, 89 उत्तराखंडी पहुंचे कजाकस्तान


अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबानियों के आतंक से सहमे भारतीयों की हिम्मत बढ़ने लगी है। धीरे-धीरे भारतीय अपने वतन लौट रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में उत्तराखंड के बाशिंदे भी शामिल हैं। मुरझाये और डरे हुए चेहरे अब खिलने लगे हैं। शनिवार को भी काबुल से उड़ान भरते ही 89 उत्तराखंडियों की सांस में सांस आई। हालांकि, अभी उनकी वतन वापसी नहीं हो पाई है, लेकिन काबुल से दूर उन्हें कजाकस्तान में उतारा गया है, जहां से उन्हें हिंदुस्तान के लिए रवाना कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि रविवार को दोपहर तक सभी उत्तराखंडी सकुशल अपने घर पहुंच जाएंगे। कजाकस्तान में भारतीय राजनयिकों ने सभी उत्तराखंडियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। साथ ही उन्हें सुरक्षित अपने-अपने घर पहुंचाने का भरोसा भी दिलाया।