Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 19 Mar 2022 3:59 pm IST


धू धू कर जली बुराई की प्रतिक होलिका


होली के गीतों और डीजे की धुन पर रात को लोगों ने बुराई की प्रतिक होलिका का दहन किया और एक दूसरे को रंग लगाकर जमकर होली खेली। शहर से लेकर देहात तक सभी होली के रंगों और गीतों में रंगे दिखे। आधी रात तक कई मोहल्लों में नाच गाना होता रहा। इससे पहले महिलाओं ने होलिका का पूजन किया और सुख समृद्धि की कामना की। वहीं लोगों ने अपने देव पितरों के स्थानों पर जाकर भी पूजा अर्चना की। होली की रात पुलिस भी चौंकने रही। शहर के विभिन्न मोहल्लों और चौराहों पर होलिका स्थल भव्य रूप से सजाए गए थे। परंपरा के अनुसार सनातन धर्म को मानने वाली महिलाओं ने नए अनाज और पुष्प चढ़ाने के बाद होली की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। नववधुओं ने होली का पूजन कर बड़ों का आशीर्वाद लिया। घरों में प्रसाद वितरण किया गया। होली पर सजी-धजी सुहागिनों ने भी होलिका स्थल पर पहुंचकर विभिन्न पकवानों, पुष्पों और अन्य पूजन सामग्री से पूजा-अर्चना की। सबसे ज्यादा महिलाओं की भीड़ कनखल के होली मोहल्ले में स्थित होलिका स्थल पर रही।