DevBhoomi Insider Desk • Fri, 20 Aug 2021 4:37 pm IST
2 जिलों में 100 प्रतिशत कोरोना टीकाकरण वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड
उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहाँ 2 जिलों और 1 ब्लॉक में सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। पूरे राज्य में 75 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन की पहले डोज़ लगवा ली है। उत्तराखंड के चिकित्सा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने यह जानकारी दी है। बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में सम्पूर्ण वेक्सिनेशन हो चुका है। साथ ही पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लॉक में भी सभी को कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ लगा दी गयी है।