अनुष्का
शर्मा को हाल ही में अपने क्रिकेटर-पति विराट कोहली के साथ मुंबई के एक अस्पताल
में स्पॉट किया गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर
दिया था कि एक्ट्रेस दोबारा प्रेग्नेंट हैं। वहीं अब एक्ट्रेस के अस्पताल जाने के
पीछे की वजह का पता चल गया है। पता चला है कि अनुष्का केवल एक फिजियोथेरेपिस्ट को
देखने के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल गई थीं। एक मीडिया रिपोर्ट में ये
दावा किया गया है।
बता दें कि
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहले से एक बेटी है। जिसका नाम वामिका है, जो एक
साल की है। हाल ही में ये सेलेब्रिटी कपल अपनी बेटी के साथ एक सीक्रेट लोकेशन पर
वेकेशन पर भी गया था। अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की थीं, उनमें वे बीच पर पोज देते नजर आ रहे थे। हालांकि
अब वे घर वापस आ गए हैं।