Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 20 Oct 2022 6:07 pm IST


कर्मचारी संघ के धमेन्द्र नेगी बने अध्यक्ष


उत्तरकाशी : उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ, शाखा उत्तरकाशी द्विवार्षिक अधिवेशन विधिवत रूप से संपंन हो गया। अधिवेशन में संगठन की नवीन कार्याकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से धमेन्द्र नेगी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।जल संस्थान कार्यालय स्थित संघ भवन में आयोजित अधिवेशन में पुरुषोतम शाह, जितेन्द्र सिह पंवार को सरंक्षक बनाया गया। जबकि उदय सिंह रावत को सचिव, देशराज को उपाध्यक्ष, सतीश नैथानी को कोषाध्यक्ष, गुंजन कालड़ा सह सचिव, रमेश दत्त कार्यालय सचिव, जितेन्द्र नेगी संगठन मंत्री, वीरेन्द्र प्रसाद भट्ट प्रचार मंत्री तथ प्रवक्ता मनोज प्रसाद जोशी को चुना गया। जबकि किशोरी लाल, सुंदर सिंह, वीरेन्द्र, विजय भट्ट व सोबत सिंह, मथुरा प्रसाद , सुमन लाल को कार्य समिति का सदस्य बनाया गया।