Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Mar 2023 5:11 pm IST


भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार


पौड़ी : भाजपा की महिला मोर्चा के पौड़ी नगर व ग्रामीण मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार हो गया है। मोर्चा की नगर मंडल अध्यक्ष ज्योति सुंदरियाल व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संगीता डोभाल ने कार्यकारिणी की घोषणा की है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती व सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया है।शनिवार को पौड़ी में भाजपा महिला मोर्चा की नगर मंडल की अध्यक्ष ज्योति सुंदरियाल ने मंडल अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, मंडल प्रभारी पूर्णिमा नेगी की संस्तुति पर कार्यकारिणी का विस्तार किया। बताया कि सावित्री देवी, नागी देवी को उपाध्यक्ष, शिवानी केमनी को महामंत्री, प्रीति नेगी, रंजना को मंत्री, शकुंतला नयाल को काषोध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। सुंदरियाल ने बताया कि बबली देवी को मीडिया प्रभारी, लता पोखरियल को सोशल मीडिया प्रभारी व बबीता नौटियाल को आईटी संयोजक बनाया गया है। दूसरी ओर पौड़ी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संगीता डोभाल ने प्रभारी पूर्णिमा नेगी व मंडल अध्यक्ष विवेक मंमगाई की संस्तुति पर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए छह कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे। बताया कि रश्मि देवी, प्रमिला खंडूड़ी को उपाध्यक्ष, अरुणिमा डोभाल को महामंत्री, कबोतरी देवी, नीलम देवी को मंत्री, सविता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बताया कि मीना बलूनी को सोशल मीडिया प्रभारी, दुर्गा देवी को मीडिया प्रभारी व सुमन क्रिस्वान को आईटी संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।