Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 8 Sep 2022 10:00 am IST


कर्णप्रयाग में शुरु हुई ठाईं देवी की दिवारा यात्रा


मान्यता के अनुसार विश्व कल्याण के लिए आयोजित होने वाली राजराजेश्वरी मां जिठाईं देवी अपनी नौ माह की दिवारा यात्रा के लिए गर्भ गृह से बुधवार को बाहर आ गई है। इस दौरान यहां हजारों श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन किए। जिसके बाद देवी की डोली एवं देव निशानों ने यहां देवनृत्य का आयोजन किया।14 साल बाद आयोजित हो रही दिवारा यात्रा के दौरान बुधवार सुबह बरमोला पंडितों ने यहां गांव मंदिर में देवी की पूजा अर्चना संपन्न की। जिसके बाद देवी का श्रृंगार किया गया। इस दौरान देवी के वीरों की पूजा अर्चना भी की गई। साथ ही देव निशानों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया गया। जिसके बाद देवी की डोली और देव निशान गर्भ गृह से बाहर आए। पांडव चौक और पुजारी चौक में देव नृत्य के बाद देवी डोली यात्रा से कुछ दूरी पर मुख्य मंदिर में पहुंची।