भारत की स्टार एथलीट दुती चंद डोप टेस्ट पॉजीटिव आया है। माना जा रहा है कि, उन्हें अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है।
बता दें कि, धाविका दुती चंद का सैंपल पिछले साल पांच दिसंबर को लिया गया था, उनके सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ अनाबोलिक स्टेरॉयड पाया गया है। 26 साल की दुतीचंद ने 2018 एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक अपने नाम किया था। वहीं, राष्ट्रीय 100 मीटर रेस में वह स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
नाडा के अनुसार दुतीचंद के सैंपल में 'एंडराइन', 'ओस्टारिन' और लिगांड्रोल की मात्रा पाई गई है। वहीं दोषी पाए जाने पर या ये साबित होने पर की उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया था तो उन पर स्थायी बैन भी लगाया जा सकता है। दुती पर पांच साल या इससे ज्यादा का बैन लग सकता है और तो और उनका करियर भी खतम हो सकता है।