सर्दियों के मौसम में आने वाला फल अमरूद स्वाद में लाजवाब होता है। इस ट्रॉपिकल फल को अधिकतर लोग खाना पसंद करते हैं। आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अमरूद के फायदों और उसके इस्तेमाल से लेकर खाने के सही समय पर इसे खाने के बारे में बताया है। देखिए-
3 दोषों को करते हैं संतुलित- अमरूद प्रकृति में ठंडे होते हैं और स्वाद में कसैले, मीठे और खट्टे होते हैं। इसी के साथ ये 3 दोषों- वात, पित्त और कफ को संतुलित करते हैं। अमरूद डायट्री फाइबर, विटामिन ए, सी, फोलिक एसिड, मिनरल्स, पोटेशियम, कॉपर, मैंगनीज से भरपूर होते हैं। अमरूद में कैरोटेनॉयड्स और पॉलीफेनोल्स दोनों होते हैं जो उन्हें एंटी-एजिंग और एंटी-कैंसर गुणों के साथ त्वचा और बालों के लिए सबसे अच्छा बनाते हैं।
फल के पत्ते और छाल के भी हैं फायदे - अमरूद फल, पत्ते और छाल सभी भाग औषधि के रूप में इस्तेमाल होते हैं। ये एसिडिटी, पीरियड्स में ऐंठन, मुंह के छाले, माइग्रेन सिरदर्द से राहत दिलाता है। इसके अलावा ये डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, जोड़ों के दर्द, पोषक तत्वों की कमी, बुखार और वजन घटाने के लिए ये फल बेहतरीन है।
अमरूद खाने का सबसे अच्छा समय- अमरूद प्रकृति रूप से ठंडा होता है, इसलिए इसे तब खाना सबसे अच्छा होता है जब सूरज ऊपर हो। यानी दोपहर के समय में इसे खाया जा सकता है। इसे दोपहर के खाने से एक घंटे पहले या दोपहर के खाने के 2 घंटे बाद तक खाया जा सकता है। इसके अलावा देर शाम, सुबह जल्दी या रात में इसे खाने से बचना चाहिए।