Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 4 May 2023 2:00 pm IST

राजनीति

मणिपुर : भाजपा पर हमलावर हुई कांग्रेस, खरगे बोले- नफरत और बांटने की राजनीति के कारण भड़की हिंसा...


मणिपुर में हिंसा तेजी पकड़ रही है इसके साथ-साथ इसपर राजनीति भी शुरु हो गयी है। दरअसल, मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि, इस स्थिति के लिए भारतीय जनता पार्टी की नफरत और बांटने की राजनीति के साथ सत्ता के लिए उसका लालच जिम्मेदार है। पूर्वोत्तर के इस राज्य में सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए। 

खरगे ने ट्वीट में लिखा कि, "मणिपुर जल रहा है। भाजपा ने समुदायों के बीच दरार पैदा की है और इस खूबसूरत राज्य की शांति को भंग कर दिया है।" उन्होंने आरोप लगाया, "भाजपा की नफरत और विभाजन की राजनीति तथा सत्ता का लोभ इस समस्या के लिए जिम्मेदार है।" 

बता दें कि, मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल करने की मांग का विरोध करने के लिए छात्रों के एक संगठन के आहूत ‘आदिवासी एकता मार्च’ में हिंसा भड़क गई थी। आदिवासी आंदोलन के दौरान हिंसा को लेकर मणिपुर के आठ जिलों में बुधवार को कर्फ्यू लगा दिया गया, और पूरे पूर्वोत्तर राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं।